- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग क्या है और कैसे करें? (Scalping Trading in Hindi)
अगर आप शेयर मार्केट में रोज़ाना छोटे-छोटे मुनाफे कमाना चाहते हैं,तो स्कैल्पिंग ट्रेडिंग (Scalping Trading) आपके लिए एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।यह ट्रेडिंग तरीका उन लोगों के लिए है जो तेज़ निर्णय लेने में माहिर हैं और मार्केट मूवमेंट को पल-पल ट्रैक कर सकते हैं।चलिए समझते हैं,स्कैल्पिंग क्या है, कैसे की जाती है, और इससे पैसे कैसे कमाए जाते हैं।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग क्या होती है?
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग एक ऐसी शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग रणनीति है जिसमें ट्रेडर कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक में ही ट्रेड को एंटर और एग्ज़िट करता है।इसका उद्देश्य होता है ,बहुत छोटे प्राइस मूवमेंट से बार-बार छोटा छोटा मुनाफा कमाना।आसान शब्दों में कहें तो ,"कमाओ थोड़ा-थोड़ा, लेकिन कई बार"अरे भाई सीधे बताए तो मतलब थोड़ा थोड़ा प्रॉफिट लेना जैसे ट्रेड लिया , थोड़ा प्रॉफिट हुआ निकल गया बाहर।चलिए अब जानते हैं,ये कैसे कम करती हैं?
स्कैल्पिंग कैसे काम करती है?
स्कैल्पिंग में ट्रेडर दिन भर में दर्जनों या सैकड़ों ट्रेड करता है,हर ट्रेड में वह सिर्फ 0.1% से 0.5% तक का छोटा मुनाफा लक्ष्य रखता है।फिर इन छोटे-छोटे मुनाफों को मिलाकर दिन के अंत में अच्छा रिटर्न बनता है।
उदाहरण
अगर एक ट्रेडर दिन में 50 ट्रेड करता है और हर ट्रेड में ₹20 कमाता है,तो दिन का कुल मुनाफा = 50 × ₹20 = ₹1000 प्रति दिन
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग की विशेषताएँ
1. ये ट्रेडिंग बहुत तेज़ ट्रेडिंग होती हैं।
2. ये ट्रेडिंग ,इंट्राडे मार्केट (same day) में होती है,।
3. हर ट्रेड कुछ सेकंड या मिनट में समाप्त होता है।
4. ये High Volume Trading होती है।
5. इसमें Stop Loss और Discipline बेहद जरूरी होता हैं।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग कैसे शुरू करें?
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग शुरू करने के लिए आपको चाहिए
1. Demat और Trading Account (Zero Delay वाला Broker चुनें)
2. High-Speed Internet Connection होना जरूरी हैं।
3. Charting Software (जैसे TradingView, Zerodha, Upstox आदि) ये आपके पास होने चाहिए।
4. Short-Term Indicators का ज्ञान होना जरूरी हैं।
5. Fast Decision Power और Practice होनी चाहिए।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग में इस्तेमाल होने वाले Indicators
स्कैल्पिंग में समय बहुत कम होता है, इसलिए सटीक Indicators का इस्तेमाल जरूरी है।
- Moving Average (5 & 20 EMA):-ट्रेंड पहचानने के लिए आप इसका यूस कर सकते हो।
- RSI (Relative Strength Index):-ओवरबॉट / ओवरसोल्ड लेवल का लेवल बताता हैं।
- Bollinger Bands:-प्राइस ब्रेकआउट पकड़ने के लिए यूस किया जाता है।
- VWAP (Volume Weighted Average Price):-एंट्री और एग्जिट पॉइंट के लिए किया जाता है।
- MACD (Signal Line):-ट्रेंड रिवर्सल समझने के लिए जरूरी है।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के प्रकार
1. Market Making Scalping:छोटी प्राइस डिफरेंस से खरीद-बिक्री करके मुनाफा कमाना।
2. Arbitrage Scalping:दो अलग-अलग मार्केट या शेयरों के बीच प्राइस अंतर से लाभ लेना।
3. Momentum Scalping:अचानक तेज़ मूवमेंट वाले शेयरों में तेज़ी से Entry-Exit करना।
4. News Based Scalping:किसी बड़ी खबर पर आने वाले त्वरित मूवमेंट का फायदा उठाना।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के फायदे
- तेज़ मुनाफा:-हर कुछ मिनट में पैसे कमाने का मौका।
- कम मार्केट रिस्क:-क्योंकि ट्रेड बहुत छोटा होता है, बड़े उतार-चढ़ाव से बचाव होता है।
- हर दिन मौके:-डेली बेसिस पर प्रॉफिट कमाने का अवसर।कंपाउंड रिटर्न:-छोटे-छोटे मुनाफे मिलकर बड़ा रिटर्न बनाते हैं।
अब बात कर लेते हैं ,इसके नुकसान के बारे मैं,
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के नुकसान
- बहुत ज़्यादा तनाव और फोकस जरूर होना चाहिए।
- गलत टाइमिंग से बड़ा नुकसान हो सकता है।
- Brokerage और Taxes ज़्यादा लगते हैं।
- Emotional Control जरूरी है।
इसलिए स्कैल्पिंग सिर्फ अनुभवी या तेज़ सोच वाले ट्रेडर्स के लिए सही होती है।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के लिए ज़रूरी बाते
1. ट्रेडिंग का समय चुनें:- सुबह 9:15 से 11:00 और दोपहर 2:00 से 3:15 सबसे बेहतर समय होता है।
2. Volume वाले शेयर चुनें: -जैसे , Reliance, TCS, HDFC Bank, Infosys, ICICI Bank आदि।
3. Stop Loss हमेशा लगाएँ:-हर ट्रेड में 0.25% से 0.5% का Stop Loss रखें।
4. Discipline रखें:- रोज़ के लिए एक Target और Limit तय करें।
5. Emotional Decision न लें:-लोभ या डर में आकर ट्रेड न करें।
स्कैल्पिंग से पैसे कैसे कमाएँ?
स्कैल्पिंग में पैसा Speed + Strategy + Control पर निर्भर करता है।एक सही ट्रेडर हर दिन छोटा मुनाफा कमाकर महीने में बड़ा रिटर्न बना सकता है।
उदाहरण
दिन ट्रेड्स औसत मुनाफा (₹) कुल मुनाफा (₹)
सोमवार. 40 ₹15 ₹600
मंगलवार 50 ₹20 ₹1000
बुधवार 45 ₹25 ₹1125
गुरुवार 60 ₹10 ₹600
शुक्रवार 55 ₹18 ₹990
सफल स्कैल्पिंग ट्रेडर बनने के लिए सुझाव
🔹 हर ट्रेड का रिकॉर्ड रखें।
🔹 एक ही स्टॉक में बार-बार स्कैल्प न करें।
🔹 ट्रेडिंग जर्नल बनाकर अपनी गलतियों से सीखें।
🔹 Volume और Price Action पर भरोसा करें।
🔹 धीरे-धीरे लॉट साइज बढ़ाएँ, शुरू में नहीं।
स्कैल्पिंग के लिए Best Stocks
- Reliance Industries
- ICICI Bank
- Tata Motors
- HDFC Bank
- Infosys
- SBIN (State Bank of India)
इन शेयरों में Liquidity और Volume ज़्यादा होता है, जिससे Scalping आसान होती है।
ट्रेडिंग शेयर मार्केट का सबसे तेज़ और एडवांस ट्रेडिंग तरीका है।
अगर आपके पास समय, तेज़ सोच, और अनुशासन है ,तो आप रोज़ाना छोटे मुनाफों से बड़ी कमाई कर सकते हैं।लेकिन याद रखें,“Scalping में जीतने वाला वो नहीं जो ज़्यादा ट्रेड करता है, बल्कि वो जो सही समय पर ट्रेड बंद करता है।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें