- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
ETF क्या है? | ETF Meaning in Hindi
ETF क्या होता है?
ETF का पूरा नाम Exchange Traded Fund है। यह एक ऐसा निवेश फंड है जो स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर की तरह ट्रेड होता है। यानी आप ETF को उसी तरह खरीद-बेच सकते हैं जैसे किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं।ETF उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प होता है जो कम पैसों में, कम रिस्क में और आसान तरीके से बड़े-बड़े इंडेक्स या अलग-अलग एसेट में निवेश करना चाहते हैं।
ETF कैसे काम करता है?
ETF कई तरह की चीज़ों का मिला-जुला बास्केट होता है, जैसे—शेयर,बॉन्ड,गोल्ड,कमोडिटी,विदेशी मार्केट
ETF किसी इंडेक्स को कॉपी करता है। जैसे:Nifty 50 ETF – Nifty 50 इंडेक्स को फॉलो करता है,Sensex ETF – Sensex को फॉलो करता है,Gold ETF – सोने की कीमत को फॉलो करता है,ETF का उद्देश्य निवेशकों को बिना ज्यादा मेहनत के डायवर्सिफिकेशन देना है।
ETF के प्रकार (Types of ETFs)
ETF कई तरह के होते हैं,
1. Equity ETF:-ये स्टॉक मार्केट के इंडेक्स पर आधारित होते हैं।
2. Gold ETF:-सोने की कीमत पर आधारित, सबसे लोकप्रिय ETF में से एक।
3. Bond ETF:-सरकारी या कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश का आसान तरीका।
4. Sector ETF:-जैसे Banking ETF, IT ETF,Pharma ETF – किसी सेक्टर को ट्रैक करते हैं।
5. International ETF:-विदेशी मार्केट में घर बैठे निवेश का तरीका।
ETF खरीदने का तरीका
ETF खरीदना बिलकुल शेयर खरीदने जैसा है।आपको चाहिए
1)Demat Account
2)Trading Account
फिर आप ETF को खरीद या बेच सकते हैं।
ETF में निवेश क्यों करें? – फायदे (Benefits)
1)कम खर्च (Low Cost):-ETF की फीज़ बहुत कम होती है।
2) डायवर्सिफिकेशन:-एक ETF से कई कंपनियों में एक साथ निवेश हो जाता है।
3) Liquidity (Liquidity अच्छी):-मार्केट समय में कभी भी खरीद-बेच सकते हैं।
4) ट्रांसपेरेंसी:-ETF किस इंडेक्स को फॉलो करता है, हर दिन पता चलता है।
5)कम रिस्क:-एक-दो शेयर की जगह पूरा इंडेक्स में निवेश।
ETF और Mutual Fund में क्या फर्क है?
पॉइंट ETF म्यूचुअल फंड
खरीदने का तरीका शेयर की तरह ट्रेड होता है NAV पर खरीदा जाता है,खर्चा बहुत कम थोड़ा ज्यादा,Liquidity हाई एवरेज,Intraday ट्रेड हां नहीं
ETF में किसे निवेश करना चाहिए?
नए निवेशक
कम रिस्क वाले लोग
लंबी अवधि वाले इन्वेस्टर्स
कम फीस में अच्छा रिटर्न लेने वाले
इंडेक्स फंड पसंद करने वाले
को निवेश करना चाहिए।
ETF से पैसे कैसे बनते हैं?
1. प्राइस बढ़ने से (Capital Gain):-ETF का दाम बढ़ता है तो आपका फायदा होता है।
2. डिविडेंड से:-कई ETF डिविडेंड भी देते हैं।
भारत में लोकप्रिय ETFs
Nifty 50 ETF
Sensex ETF
Gold ETF
Bank Nifty ETF
Nifty Next 50 ETF
PSU Bank ETF
ETF एक सिंपल, कम लागत और सुरक्षित तरीका है स्टॉक मार्केट में निवेश करने का।अगर आप कम पैसों में मार्केट का पूरा फायदा चाहते हैं, तो ETF आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें