- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
💹 स्टॉक मार्केट कैसे सीखें? (Step-by-Step आसान गाइड
1. स्टॉक मार्केट सीखना क्यों ज़रूरी है?
आज के समय में सिर्फ पैसे कमाना नहीं, बल्कि उसे सही जगह लगाना भी बहुत ज़रूरी है।वहां आपके पैसे ग्रोव हो ।ओर ये हो सकता हैं ,इसके बहुत सारे ऑप्शन हैं पर ,हम बात कर रहे हैं स्टॉक(शेयर मार्केट ) की,अगर आप स्टॉक मार्केट समझ लेते हैं।
तो आप अपनी बचत को निवेश (Investment) में बदल, सकते हैं और अतिरिक्त आमदनी (Extra Income) भी बना सकते हैं।
लेकिन बिना समझे शेयर बाज़ार में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है।
इसलिए पहले सीखिए, फिर शेयर मार्केट मैं कदम रखिए ।
share market for beginners hindi
2. स्टॉक मार्केट सीखने के आसान स्टेप्स
🪜 Step 1: शेयर क्या होता है?
शेयर किसी कंपनी का छोटा हिस्सा होता हैं,अगर आपने किसी कंपनी का शेयर खरीदा है, तो आप उस कंपनी के हिस्सेदार बन जाते हैं। शेयर की कीमत कंपनी की कमाई, मांग और मार्केट की स्थिति पर निर्भर करती है।
🪜 Step 2: भारत के दो बड़े स्टॉक एक्सचेंज जानिए
भारत में दो प्रमुख एक्सचेंज है।
BSE (Bombay Stock Exchange)
NSE (National Stock Exchange)
इन्हीं पर शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं।
🪜 Step 3: *Demat और Trading Account खोलें*
शेयर खरीदने-बेचने के लिए दो खाते ज़रूरी होते हैं।
1. Demat Account: इसमें आपके शेयर रखे जाते हैं।
2. Trading Account: इससे आप शेयर खरीदते या बेचते हैं।
👉 Zerodha, Upstox, Groww, Angel One जैसी ऐप्स से ये खाते बहुत आसानी से खुल जाते हैं।या आप बैंक से भी खुलवा सकते हैं , या किसी ब्रोकर से या ऑनलाइन ब्रोकर जैसे,Zerodha, Upstox, Groww, Angel One ओर बहुत सारे ब्रोकर ऑनलाइन हैं।
🪜 Step 4: रोज़ाना मार्केट की खबरें पढ़ें
हर दिन थोड़ा समय निकालकर शेयर मार्केट की खबरें, कंपनी रिपोर्ट्स और Nifty/Bank Nifty अपडेट्स पढ़ें न्यूज पे स्टॉक प्राइस पे बोहर असर दिखाई देता हैं,इसलिए न्यूज की भी जड़ जरूरत होती हैं।इससे आपको समझ आएगा कि मार्केट ऊपर जा रहा है या नीचे।
🪜 Step 5: Technical Analysis सीखें
अगर आप ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो यह सीखना ज़रूरी है।
इससे आप समझ पाते हैं कि किसी शेयर की कीमत कब बढ़ सकती है या घट सकती है।इसमें आप सीखते हैं ।
*Candlestick Chart.
*Support & Resistance.
*RSI, MACD, EMA जैसे इंडिकेटर।
🪜 Step 6: Paper Trading करें (बिना पैसे की प्रैक्टिस)
शुरुआत में असली पैसे से ट्रेड न करें।तो आप सोच रहे होंगे कैसे करे तो,आप TradingView या MoneyBhai जैसे ऐप्स पर वर्चुअल ट्रेडिंग कर सकते हैं।इससे आप बिना किसी नुकसान के सीख सकते हैं।
🪜 Step 7: Risk Management सीखें
हर ट्रेड में थोड़ा रिस्क होता है।इसलिए हमेशा Stop Loss लगाएँ ताकि नुकसान ज़्यादा न हो।एक ट्रेड में अपनी कुल रकम का 1–2% से ज़्यादा रिस्क न लें।
🔷 3. फ्री में सीखने के बढ़िया स्रोत
YouTube चैनल्स, Websites: NSE India, Moneycontrol, Investing.com ओर हमारे ब्लॉग से भी सिख सकते हो।
Books:
*The Intelligent Investor – Benjamin Graham
*One Up On Wall Street – Peter Lynch
*Trading for a Living – Dr. Alexander Elder
🔷 4. शुरुआती लोग ये गलतियाँ न करें ❌
अफवाहों या टिप्स पर शेयर न खरीदें,जल्दी अमीर बनने की सोच न रखें,बिना Risk Management के बड़ी रकम ना लगाए,नुकसान से डरें नहीं — हर गलती से सीखें।
स्टॉक मार्केट जुआ नहीं है, बल्कि सीखने और समझने की प्रक्रिया है।अगर आप धैर्य और अनुशासन से सीखते रहेंगे,तो आप भी आने वाले समय में एक स्मार्ट निवेशक या ट्रेडर बन सकते हैं।
सीखना + धैर्य + अनुशासन = सफलता
Note- जानकारी केवल ओर केवल पढ़ाई के लिए हैं, यहां आपको स्टॉक मार्केट मैं इन्वेस्ट के लिए नहीं कहा जाता, इन्वेस्ट करने से पहले आपने फाइनेंस एडवाइजर से सलाह जरूर ले। धन्यवाद.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें